UP Election: अनुराग ठाकुर का सपा पर तंज, बोले- आतंकी का अब्बूजान, समाजवादियों का भाईजान…

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। आज तीसरे चरण में यूपी के 16 जिलों की 59 सीटों पर आज मतदान जारी है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, अहमदाबाद बम धमाकों के तार सपा से जुड़े हैं। बम धमाकों के तार सीधे सपा से जुड़े हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, अखिलेश यादव अब तक मौन हैं। अखिलेश की चुप्पी का कारण क्या है? आतंकी का अब्बूजान, समाजवादियों का भाईजान है। इसीलिए अखिलेश यादव की जुबान बंद है। आजमगढ़ को आतंक का गढ़ बनाने वाली चुप्पी है।

तीसरे चरण के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरु हो गया है। यूपी के 16 जिलों की 59 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। यूपी के 16 जिले जिसमें हाथरस,फिरोजाबाद,एटा,कासगंज,मैनपुरी,फर्रूखाबाद,कन्नौज, इटावा,औरैया,कानपुर देहात,कानपुर नगर,जालौन,झांसी,ललितपुर,हमीरपुर,महोबा जनपद में आज वोटिंग होगी।

Related Articles

Back to top button