UP Election : प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान! कांग्रेस सरकार बनने पर राज्य में भरे जायेंगे शिक्षकों के 2 लाख रिक्त पद..

प्रियंका के चुनावी सम्बोधनों में भी शिक्षकों की समस्याओं के बारे में जिक्र मिलता है लिहाजा कांग्रेस के उन्नति विधान’ घोषणा पत्र में यह दावा किया गया है कि राज्य में खाली शिक्षकों के 2 लाख पदों को सरकार बनने पर भरा जाएगा।

बुधवार को कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस ने यूपी के लिए जारी अपने ‘उन्नति विधान’ घोषणा पत्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर काम करने का एक स्पष्ट रोडमैप तैयार किया है। कांग्रेस के मेनिफेस्टो में शिक्षा को लेकर बड़े प्रासंगिक दावे किये गए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में छोटे कर्मचारी से लेकर शिक्षकों के लिए कई घोषणाएं की हैं।

जैसा कि प्रियंका के चुनावी सम्बोधनों में भी शिक्षकों की समस्याओं के बारे में जिक्र मिलता है लिहाजा कांग्रेस के उन्नति विधान’ घोषणा पत्र में यह दावा किया गया है कि राज्य में खाली शिक्षकों के 2 लाख पदों को सरकार बनने पर भरा जाएगा। प्रियंका गांधी ने घोषणा पत्र जारी करते हुए यह बयान दिया कि यूपी के प्राथमिक विद्यालयों में मिड-डे मिल बनाने वाले रसोइयों का मानदेय 5000 रुपये बढ़ा दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में निजी स्कूलों द्वारा मनमाना फीस वसूली की समस्या की एक बड़ा मुद्दा है लिहाजा कांग्रेस की सरकार बनने पर निजी स्कूलों की फीस पर नियंत्रण लगाया जायेगा। ग्रामीण प्रशासन पर कांग्रेस महासचिव ने कांग्रेस का दृष्टिकोण स्पष्ट करते हुए कहा कि गांवों में ग्राम प्रधानों का वेतन 6000 जबकि चौकीदार का वेतन 4000 रुपये बढ़ा दिए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button