UP Election : बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मतदाता जनसंवाद को किया संबोधित, बोले- उत्तर प्रदेश में परिवर्तन दिख रहा…

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हापुड़ विधानसभा प्रत्याशी विजयपाल के समर्थन में प्रभावी मतदाता जनसंवाद सभा को सम्बोधित किया। इसी दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनता को संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी ने जनता और गरीबों के हित के लिए काम किया है।

जनता को महीने में दो बार निशुल्क राशन दिया जा रहा है वहीं आयुष्मान गोल्डन कार्ड के माध्यम से निशुल्क उपचार की सुविधा भी प्रदान की है इसके अलावा रसोई गैस सिलेंडर उज्जवला योजना के माध्यम से गरीब की रसोई तक पहुंचाने का काम भी भारतीय जनता पार्टी ने किया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि जिस उत्तर प्रदेश को गुंडाराज और माफिया का प्रदेश कहा जाता था वह आज सुरक्षित प्रदेश की श्रेणी में है। यहां महिलाएं व्यापारी और प्रत्येक वर्ग अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है। गुंडे प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं या फिर जेल में बंद हैं। उन्होंने की आने वाली 10 मई को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को वोट देकर फिर से यूपी में जनता को भयमुक्त बनाने वाली सरकार लाने की अपील की।

Related Articles

Back to top button