
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज सीतापुर की बिसवां विधानसभा में जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान जेपी नड्डा बोले, मैं चुनाव में ये कहता हूं कि कभी भी क्या मैं करूंगा इसके आधार पर किसी को मत तय करो, कभी भी क्या कोई करने वाला है इस आधार पर किसी को तय मत करो। हमेशा इस बात पर तय करो कि पीछे उस व्यक्ति और उस पार्टी ने क्या किया है।
वही तय करेगा कि आगे वो क्या करने वाला है। राष्ट्रवाद के साथ जुड़ी हुई पार्टी, विकासवाद के साथ जुड़ी हुई पार्टी, विचारों के साथ जुड़ी हुई पार्टी भाजपा है। अब राष्ट्रीय पार्टी भी अकेली भाजपा रह गई है, बाकि सारी पार्टियां वंशवाद, परिवारवाद, क्षेत्रवाद की पार्टियां रह गई हैं। कांग्रेस अब न राष्ट्रीय रह गई है और अब ये भारतीय भी नहीं रही। अब ये बस भाई बहन की पार्टी हो गई है।
ये अकेली भाजपा है, जो राष्ट्रीय पार्टी है और मुझे गौरव है कि मैं कहूं कि दुनिका की सबसे बड़ी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी हमारी है।
बाकी सभी पार्टियां जाति और क्षेत्रवाद के आधार पर चल रही हैं। ये केवल भाजपा है जिसका मंत्र है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास।
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 1.76 करोड़ पक्के मकान बने हैं, इनमें से 42 लाख घर उत्तर प्रदेश में बने हैं आपके सीतापुर जिले में ही 2 लाख पक्के घर बनें है।जो सभी सुविधाओं से युक्त हैं। कल पीएम मोदी ने इंटरव्यू में बताया है कि किस तरीके से आर्थिक जगत में परिवर्तन आ रहा है।
एक वर्ष में 25 हजार किमी की सड़क बनेगी जिसमें 20 हजार करोड़ रुपये खर्च होने वाले हैं वो भी सिर्फ 2022-23 में। हमारा संकल्प पत्र आपने देखा होगा, वह लोक कल्याण का संकल्प पत्र है। हर चीज के लिए लोक कल्याण नीतियों को बढ़ाते हुए , इस संकल्प पत्र में उत्तर प्रदेश को सबसे प्रथम दर्जे का राज्य बनाने का संकल्प है।
अखिलेश सरकार के पांच वर्ष में उत्तर प्रदेश में 200 दंगे हुए। पिछले पांच वर्ष में यूपी में योगी जी की सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ।भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त रहा है। हम यूपी को दंगा मुक्त, गुंडा मुक्त, माफिया मुक्त, आतंकवादियों को संरक्षण देने वालों से भी मुक्त रखेंगे। इसलिए एंटी टेरेरिस्ट कमांडो सेंटर देवबंद में बनेगा, मेरठ, रामपुर, आजमगढ़, कानपुर और बहराइच में बनेंगे।
पीएम मोदी ने सहारनपुर में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में उमड़ा ये जनसैलाब बता रहा है कि यूपी में फिर से भाजपा की प्रचंड जीत होगी। मुजफ्फरनगर के दंगों के विषय मे सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि इन दंगों के लिए अखिलेश सरकार दोषी है, अखिलेश सरकार भेदभावपूर्ण रवैये से काम कर रही है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि प्रशासन फेल हो गया है। इन दंगों में 43 लोगो की जान गई। आज एक नेता जिसको वोट डालना था, मतदान का प्रयोग करना था उसने अपने मतदान का प्रयोग ही नहीं किया। ये परिवारवाद की ठसक है, घमंड है। ऐसे लोगों को प्रजातंत्र की हनक जवाब देती है।