UP Election: BJP प्रवक्ता संबित पात्रा का बड़ा हमला- पाकिस्तान को दुश्मन नहीं मानते अखिलेश, चुनाव में जिन्ना-जिन्ना रट रहे

लखनऊ. यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में एक महीने से कम का वक्त बचा है। ऐसे में राजनीतिक बयानबाजी तेज होती जा रही है। सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। संबित पात्रा ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा है कि अखिलेश यादव पाकिस्तान को भारत का दुश्मन नहीं मानते हैं। वह सिर्फ जिन्ना-जिन्ना रटते रहते हैं। अखिलेश यादव ही चुनाव में पाकिस्तान और जिन्ना को लेकर आए हैं।

सोमवार को बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि आज उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस है, आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है, हर योजना में यूपी अग्रणी राज्य बना है, देश में उत्तर प्रदेश की छवि बदली है। मोदी-योगी की जोड़ी यूपी को आगे ले जा रही, उत्तर प्रदेश आज समृद्ध प्रदेश बन गया है। यूपी में आर्थिक हालात बहुत बदले हैं।

इस दौरान संबित पात्रा ने अखिलेश यादव परनिशाना साधा, उन्होने कहा अखिलेश पाकिस्तान को दुश्मन नहीं मानते, जो जिन्ना से करे प्यार वो पाक से कैसे करे इंकार, अखिलेश को अपने कथन पर माफी मांगनी चाहिए। पाक पर अखिलेश यादव का बयान चिंताजनक है, चुनाव में पाक-जिन्ना को अखिलेश लेकर आए। अखिलेश अपने बयान पर माफी मांगे। अखिलेश अपने प्रत्याशियों के नाम जारी नहीं कर रहे। अखिलेश यादव कोई सूची जारी नहीं करेंगे। क्योंकि उनकी लिस्ट में सब माफिया, गुंडे हैं। आज अखिलेश ओपिनियन पोल रोकने को कह रहे। 10 मार्च को ईवीएम पर सवाल खड़े करेंगे।

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा आज माफिया वहीं हैं जहां उनको होना चाहिए, माफियाओं से करोड़ों की सम्पत्ति खाली कराई, यूपी में आज कानून का राज स्थापित है,यूपी में गुंडे,माफियाओं पर कार्रवाई की गई उत्तर प्रदेश आज विकास के पथ पर अग्रसर है।

Related Articles

Back to top button
Live TV