UP Election: BJP का मेगा प्रचार, CM योगी ने लखनऊ से 403 रथों को किया रवाना, स्वतंत्र देव, केशव मौर्य रहे मौजूद

लखनऊ. यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में एक महीने से कम का वक्त बचा है। ऐसे में यूपी चुनाव को लेकर सियासी गहमागहमी तेज हो चुकी है। उत्तर प्रदेश भाजपा ने चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की सभी विधानसभाओं के लिए लखनऊ से 403 रथों को हरी झंडी दिखाई है। सीएम योगी ने कहा कि प्रचार रथ अभियान के शुभारंभ के मौके पर इंद्रदेव भी अपनी कृपा बरसा रहे हैं। इस दौरान यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, डिप्टी सीएम केशव मौर्य, केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मौजूद रहे।

Koo App
प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह जी, मा0 केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर जी व अन्य वरिष्ठ जनों के साथ विधानसभा चुनाव 2022 हेतु प्रचार अभियान के लिए प्रचार रथों को भाजपा का झंडा दिखाकर रवाना किया। उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा का खिलेगा कमल होगी प्रचंड विजय। Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) 22 Jan 2022

शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा कार्यालय से 403 प्रचार रथ को सभी विधानसभाओं के लिए रवाना किया है। ये सभी रथ भाजपा के कार्यकाल दौरान के कार्यों को जनता तक पहुंचाएंगे। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहे।

प्रचार रथ रवाना करने के दौरान डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा जनता इस बार न गुंडाराज ना भ्रष्टाचार मांग रही है। इस बार जनता भाजपा सरकार मांग रही है। वहीं सीएम योगी ने कहा कि 2017 के यूपी से अपराधी पलायन कर रहे हैं।

Koo App
भाजपा सरकार ने किया प्रयास प्रदुषण मुक्त हो विकास प्रदेश में उन्नत तकनीक के प्रयोग से पर्यावरण की सुरक्षा एवं वातावरण को प्रदूषण मुक्त रखने हेतु प्रयासरत पर्यावरण सुरक्षा को बढ़ावा देते हुए मार्गों के किनारे औषधीय वृक्षों का किया गया रोपण वेस्ट प्लास्टिक का प्रयोग कर निर्माण किए गए पहले से और अधिक मजबूत सड़कें #आ_रही_है_भाजपा #फिर_होगा_300_पार Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) 22 Jan 2022

प्रदेश की जनता के जीवन में खुशहाली लाने का हर प्रयास पांच साल में हुआ है। हमने सबका विकास किया लेकिन तुष्टिकरण के लिए कोई जगह नहीं है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Live TV