UP Election : CM योगी ने सपा पर जमकर साधा निशाना, गिनाये विकास के काम और दे दिया यह बड़ा बयान?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने बयान में आगे कहा कि बीजेपी जो कहती है वो करती है। पहले की सरकारों में आस्था को अपमानित होना पड़ता था और आये दिन प्रदेश में कर्फ्यू लगा करते थे लेकिन आज BJP सरकार ने आस्था का सम्मान किया और अब यूपी में कर्फ्यू नहीं,कांवड़ यात्रा निकलती है।

पहले और दूसरे चरण के चुनावी शोर थम जाने के बाद अब तमाम राजनैतिक दल तीसरे चरण के सियासी दंगल में जोर आजमाइश में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कासगंज में मौजूद रहे हैं। सीएम योगी ने यहां एक विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को तो गिनाया ही साथ ही समाजवादी पार्टी पर भी जमकर हमला किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2017 से पहले बेटियां सुरक्षित नहीं थी लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद पुलिस तंत्र को मजबूत किया गया और प्रदेश की बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई बड़े काम किये गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा और की सरकार के दौरान दंगे हुआ करते थे लेकिन आज 5 साल में यूपी में एक भी दंगा नहीं हुआ। उत्तर प्रदेश से अब पलायन नहीं होता। आज प्रदेश की कानून व्यवस्था के उदाहरण दिये जाते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने बयान में आगे कहा कि बीजेपी जो कहती है वो करती है। पहले की सरकारों में आस्था को अपमानित होना पड़ता था और आये दिन प्रदेश में कर्फ्यू लगा करते थे लेकिन आज BJP सरकार ने आस्था का सम्मान किया और अब यूपी में कर्फ्यू नहीं,कांवड़ यात्रा निकलती है। राम मंदिर के मुद्दे का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज भगवान राम की नगरी अयोध्या में विकास काम और दिव्य मंदिर के निर्माण का काम जारी है।

उन्होंने दिवंगत भाजपा नेता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि कासगंज से बाबूजी की यादें जुड़ी हैं। सपा की सरकार में आस्था का अपमान तो होता ही था, उनके एजेंडे में विकास था ही नहीं। अब मथुरा विकास से कैसे पीछे रह सकता है इसलिए हमारी सरकार काशी,अयोध्या के बाद अब मथुरा के विकास के लिए कई काम किये और आगे भी भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा का विकास होता रहेगा।

Related Articles

Back to top button