UP Election: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज बाराबंकी दौरे पर रहेंगी, जनसभा कर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मागेंगे वोट…

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बाराबंकी का दौरा करेंगे। शाम 4.30 बजे प्रियंका गांधी बाराबंकी पहुंचेंगी। कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो कर प्रियंका गांधी जनता से मांगेंगी वोट।

इससे पहले भारत समाचार पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के चुनाव को लेकर कई बड़े मुद्दो पर बात की। प्रियंका गांधी ने खास बातचीत में कहा, लम्बे समय के बाद हम 400 सीटों पर चुनाव लड़ रहे है। मुझे कांग्रेस पर बहुत गर्व है। हमने अपने संगठन को मबजूत किया। चुनाव के नतीजों को लेकर उन्होने कहा, यह जनता पर निर्भर हैं।

प्रियंका गांधी ने चुनाव के मुद्दे को लेकर कहा, बेरोजगारी,महंगाई, किसानों का मुद्दा है। महिलाओं के सशक्तिकरण की जरुरत है। छोटे दुकानदार नोटबंदी,कोरोना में परेशान। नेता, उद्योगपति आगे बढ़ रहे है। 12 लाख पद खाली पड़े हुए है। जनता को अपने सवाल उठाने होंगे। जनता का मुद्दा बेरोजगारी और महंगाई है। नेता चुनाव में दूसरे मुद्दे ले आते है।

जनता समझ रही उनकी समस्याएं बढ़ी है। गांवों, शहरों में लोग खुश नहीं हैं। छात्रों,अभ्यर्थियों का करियर बर्बाद हो रहा। परीक्षाएं रद्द हो रही हैं,पेपर आउट हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में बहुत हुनर है। ‘यूपी के नौजवान पूरे देश में काम कर रहे हैं।’

जहां रोजगार वो संस्थान बेचे जा रहे हैं। हमने रोजगार के लिए खाका तैयार किया। छुट्टा जानवरों पर लोग 2019 से चिल्ला रहे। BJP नेताओं को अब याद आ रहा है। किसान खेत में बैठकर चौकीदारी कर रहा है।

प्रियंका ने कहा, महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी होना चाहती हैं। महिलाएं अपने बच्चों को पढ़ाना चाहती हैं। महिलाओं पर तमाम अत्याचार हुए हैं। उत्तरप्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। उत्तर प्रदेश में इवेंट मैनेजमेंट ज्यादा हुआ। उत्तर प्रदेश में गवर्नेंस की जरुरत है।

Related Articles

Back to top button