UP Election: कांग्रेस के दिग्गज नेता RPN सिंह BJP में होंगे शामिल, स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ लड़ सकते हैं चुनाव !

लखनऊ. यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में एक महीने से कम का वक्त बचा है। यूपी में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरपीएन सिंह आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। बता दें, यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भी पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरपीएन सिंह का नाम था। अगर आरपीएन सिंह भाजपा में शामिल होते हैं तो यूपी कांग्रेस के लिये एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरपीएन सिंह पूर्वांचल के पडरौना के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है, आरपीएन सिंह हाल ही बीजेपी छोड़कर सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ पडरौना से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, स्वामी के टिकट की घोषणा अभी नहीं हुई है। आरपीएन सिंह पिछले 4 दशक से राजनीति में सक्रिय हैं। तीन बार विधायक और एक बार सांसद भी रहे हैं। यूपी के कुशीनगर जिले के रहने वाले हैं।

सूत्रों की मानें तो नई दिल्ली में पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरपीएन सिंह आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। आरपीएन के जरिए भाजपा एक तीर से दो निशाना साधने जा रही है। बीजेपी उन्हें स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ पडरौना से उतार सकती है। हालांकि, स्वामी के टिकट की घोषणा अभी नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button