
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने फिरोजाबाद में जनसभा कर जनता को संबोधित किया। जयंत चौधरी नें कहा तीसरे चरण में गठबंधन को वोट दीजिए। प्रदेश में विकास गठबंधन ही करा सकता है।
जयंत चौधरी ने जनता से अपील करते हुए कहा, मुझे ताकत देनी है तो गठबंधन को वोट करो। अखिलेश यादव प्रदेश का विकास करा सकते हैं। चुनाव बाद योगी जी को कुल्फी भेजेंगे। किसान भाइयों पर रोड पर थार चला दी।
भाजपा पर तंज कसते हुए जयंत चौधरी ने कहा, किसान भाइयों पर रोड पर थार चला दी। किसान भाइयों को न्याय नहीं मिला। 70 लाख नौकरी देने के लिए कहा था। नौकरी का वादा किया,भर्ती नहीं निकाली। केंद्र ने 3 साल से सेना की भर्ती नहीं निकाली।