UP Election: स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद BJP विधायकों में लगी इस्तीफा देने की होड़…कई विधायकों ने दिया इस्तीफा

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा में शामिल होने के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की है। स्वामी प्रसाद मौर्य का चुनाव से पहले अचानक इस्तीफा देना यूपी सरकार और भारतीय जनता पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद बीजेपी विधायक भगवती सागर ने भी इस्तीफा दिया है। भगवती सागर कानपुर के बिल्हौर से BJP विधायक हैं। कयास लगाये जा रहे हैं, विधायक भगवती सागर भी समाजवादी पार्टी में जाएंगे। इसके साथ बीजेपी विधायक ब्रजेश प्रजापति ने भी इस्तीफा दिया है। ब्रजेश प्रजापति बांदा के तिंदवारी से BJP विधायक हैं। ब्रजेश प्रजापति भी
समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे।

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य का सपा में स्वागत-अभिनंदन’ है। सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले नेता हैं। इनके साथ आने वाले सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं का अभिनंदन है। समर्थकों का सपा में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। सामाजिक न्याय का इंकलाब होगा और इस बार 22 में बदलाव होगा।

Koo App
माननीय राज्यपाल जी , राज भवन, लखनऊ,उत्तर प्रदेश। महोदय, माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मंत्रिमंडल में श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय मंत्री के रूप में विपरीत परिस्थितियों व विचारधारा में रहकर भी बहुत ही मनोयोग के साथ उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है किंतु दलितों, पिछड़ों, किसानों बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे- लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्या Swami Prasad Maurya (@SwamiPMaurya) 11 Jan 2022

यूपी के कद्दावर नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्या यूपी सरकार में श्रम और सेवायोजन मंत्री थे। वह ओबीसी समाज के लिए एक बड़ा चेहरा थे। इस्तीफे के बाद कयास लगाये जा रहे हैं कि स्वामी प्रसाद मौर्या समाजवादी पार्टी में जा सकते हैं, स्वामी की मौर्या और कुशवाहा बिरादरी में अच्छी खांसी पकड़ है।

बता दें, स्वामी प्रसाद मौर्य को यूपी के दिग्गज नेताओं में शुमार हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य कभी बसपा सुप्रीमो मायावती का दाहिना हाथ हुआ करते थे। स्वामी प्रसाद मौर्य बसपा में भी कैबिनेट मंत्री रहे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य बीएसपी से बीजेपी में आए थे। मंत्री होने के बावजूद वो बीजेपी में खुद को उपक्षेति महसूस कर रहे थे। मौर्य की सबसे बड़ी शिकायत है कि योगी उनसे ठीक से बात तक नहीं करते थे।

Related Articles

Back to top button