UP Election: मायावती आज Amroha मे भरेंगी हुंकार, चुनावी जनसभा को संबोधित कर BSP प्रत्याशियों के लिए मागेंगी वोट…

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीएसपी अध्यक्ष मायावती आज अमरोहा में जनसभा को संबोधित करेंगी। मायावती करीब 12 बजे पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगी। बीएसपी अध्यक्ष मुरादाबाद मंडल के 27 प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील करेंगी। बता दें, अमरोहा के जोई के मैदान में बसपा की जनसभा होगी।

इससे पहले मायावती आगरा में जनसभा को संबोधित किया था जहा उन्होने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा, BJP की मानसिकता तानाशाही वाली है। BJP की मानसिकता तानाशाही वाली है। BSP में सर्वसमाज के लोगों को टिकट मिला है।

मायावती ने कहा, BSP सर्वसमाज के हित के लिए काम करती है। बाबा साहब को भारत रत्न नहीं दिया। अपनी नीतियों के कारण कांग्रेस सत्ता से बाहर है। BSP सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। BJP जातिवाद की राजनीति करती है। सपा सरकार में गुंडागर्दी,अराजकता थी। विशेष समुदायों को ही लाभ मिलता था।

बीएसपी अध्यक्ष ने कहा, भाजपा सरकार में दलितों से सौतेला रवैया अपनाया गया। कांग्रेस ने कांशीराम के सम्मान में कुछ नहीं किया। धर्म के नाम पर तनाव,नफरत फैलाया जा रहा। सपा का विकास विशेष समुदाय तक सीमित है।

मायावती बोली, आज दलित,महिलाएं सुरक्षित नहीं है। केंद्र की नीतियों से किसान परेशान है। बेरोजगारी के चलते पलायन बढ़ा है। महंगाई,बेरोजगारी से जनता परेशान है। सपाराज में मुजफ्फरनगर से पलायन हुआ।

Related Articles

Back to top button