UP Election : विपक्ष पर मायावती का वार, कहा- सपा सरकार में फैली अराजकता, वोट के लिए नाटकबाजी करती कांग्रेस…

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी सियासी दलों ने अपना चुनाव प्रचा तेज कर दिया है। चुनाव प्रचार की रणनीति के तहत सियासी दलों ने बड़े नेताओं को चुनाव प्रचार में उतार दिया है। वहीं आज बसपा सुप्रीमों मायावती ने बरेली एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

विपक्ष पर हमलावर होते हुए बसपा सुप्रीमों ने कहा कि कांग्रेस दलित और पिछड़ा विरोधी है। सपा सरकार के दौरान प्रदेश में अराजकता फैली थी। RSS का संकीर्ण एजेंडा BJP लागू करती है। यूपी में अकेले दम पर चुनाव लड़ रहे है। यूपी में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।

कांग्रेस पर हमलावर होते हुए बसपा सुप्रीमों मायावती ने कहा कि कांग्रेस दलित और पिछड़ा विरोधी है। कांग्रेस ने बाबा साहेब का अपमान किया है। कांग्रेस वोट के लिए नाटकबाजी करती है। समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा सरकार के दौरान प्रदेश में अराजकता फैली थी। वहीँ उंहोने कहा कि RSS का संकीर्ण एजेंडा BJP लागू करती है।

Related Articles

Back to top button
Live TV