UP Election: पीएम मोदी ने संभाली यूपी BJP की कमान, अलीगढ़, नोएडा, मेरठ, सहित इन 5 जिलों में करेंगे रैली…

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासत तेज होती जा रही है। वही, विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पार्टी पूरे दमखम से तैयारी में लगी है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूपी में प्रचार की कमान संभालेंगे। पीएम मोदी शुक्रवार को यूपी के 5 जिलों में वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी अलीगढ़, नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद सहित 5 जिलों में प्रचार करेंगे। ये जिले उत्तर प्रदेश के 23 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेंगे।

इससे पहले पीएम मोदी आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर देश की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बोले, ये समय नए अवसरों का है, नए संकल्पों की सिद्धि का समय है। बहुत जरूरी है कि भारत आत्मिनिर्भर बने और आत्मनिर्भर भारत की नींव पर एक आधुनिक भारत का निर्माण हो।

पीएम मोदी ने कहा, राष्ट्र की सुरक्षा के लिए हमारी सेनाएं, हमारे जवान दिन-रात जुटे रहते हैं, जान की बाजी भी लगा देते हैं। लेकिन सीमा पर जो जवान तैनात हैं, उनके लिए सीमावर्ती गांव भी किले का काम करते हैं। इसलिए उन सीमावर्ती गांवों की देशभक्ति का जज्बा भी अद्भुत होता है।

पीएम ने कहा, कोरोना काल के बाद बड़े बदलावो की संभावना है। पूरा विश्व भारत की तरफ नए सिरे से देख रहा है। बजट के पीछे सोच को समझना जरूरी है। कोरोना कई चुनौतियों को लेकर आया है। दुनिया का नजरिया बदल रहा है। पिछले 7 साल में कई बड़े फैसले हुए हैं। अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है।

Related Articles

Back to top button