UP Election: बुलंदशहर में आज राजनेताओं का जमावड़ा, अमित शाह, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव करेंगे जनसम्पर्क….

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासत तेज होती जा रही है। वही, विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी पूरे दमखम से तैयारी में लगी है। इसी कड़ी में आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पश्चिम यूपी में अपनी समाजवादी रथ यात्रा लेकर पहुचेगें।

बता दें अखिलेश यादव आज पश्चिम यूपी के दौरे पर है। इस दौरान वो कार्यकर्ताओ में चुनाव को लेकर उत्साह भरेंगे। इस दौरान जयंत चौधरी अखिलेश यादव के साथ मौजूद रहेगें। अखिलेश की रथ यात्रा को लेकर समर्थको मे भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। बुलंदशहर में सपा-RLD की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।

अखिलेश यादव-जयंत चौधरी इस प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। बता दें, अखिलेश यादव बुलंदशहर से नोएडा तक विजय रथ पर सवार होकर जाएंगे। बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर जाएंगे। 11.30 बजे बुलंदशहर में अखिलेश यादव प्रेस वार्ता करेंगे। 12 बजे से विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे जनसम्पर्क करेंगे। अखिलेश यादव 5 बजे गौतम बुद्धनगर पहुंचेंगे।

इससे पहले अखिलेश यादव ने शामली में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, भाईचारा बनाम भाजपा चुनाव हो रहा। भाजपा विधायकों का विरोध हो रहा है। क्षेत्र में जनता बहुत आक्रोशित है।

अखिलेश ने भाजपा पर तंज कसते हुए पूछा, कल का बजट अमृत तो क्या पिछला जहर था। इस सरकार ने बजट में कटौती की। ये वो इलाका है जहां किसान जागरुक है। पुरानी पेंशन योजना बहाल करेगी हमारी सरकार। घरेलू बिजली उपभोक्ता को 300 यूनिट फ्री बिजली देंगे। सिंचाई पहले की ही तरह फ्री हो जाएगी।

सपा अध्यक्ष ने कहा, पहले चरण का चुनाव किसानों का चुनाव है। विधायक,सांसद गांवों में घुस नहीं पा रहे हैं। कल के बजट में हीरे सस्ते कर दिए हैं। क्या गरीब इंसान हीरा खरीद सकता है। गठबंधन को समर्थन मिल रहा,BJP डर गई। बीजेपी ने गरीबों के लिए हीरा सस्ता किया। हीरा सस्ता करने से गरीबों का क्या भला होगा। डबल इंजन की सरकार को जनता की मार है। गांव में रनिंग ट्रैक बनाने का काम करेंगे।

Related Articles

Back to top button