UP Election : प्रियंका ने बताया महिलाओं के लिए कांग्रेस का विजन, बोलीं – जनता को अपने मुद्दों के लिए करना चाहिए वोट

महिलाओं पर बोलते हुए प्रियंका ने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने की जरुरत है और इस लिहाज से कांग्रेस की यह सोच है कि जब तक सत्ता की बागडोर महिलाओं के हाथ में नहीं होगी, उनका एक स्तर तक सशक्त होना संभव नहीं है और इसीलिए कांग्रेस ने पार्टी में 40 फीसद महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया और इनके लिए एक अलग घोषणा पत्र बनाया।

गुरुवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भारत समाचार को विशेष इंटरव्यू दिया और इस भारत समाचार के एडिटर इन चीफ ब्रजेश मिश्रा के सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन से लेकर प्रदेश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विजन और विमर्श को बेबाकी के साथ प्रस्तुत किया।

प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझे कांग्रेस पर बहुत गर्व है और कांग्रेस चाहती है कि जनता बेरोजगारी,महंगाई, शिक्षा, स्वस्थ्य और किसानों के मुद्दों पर मतदान करें। उन्होंने साक्षात्कार के दौरान यह भी कहा कि अगर प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रसारित धार्मिक-सांप्रदायिक मुद्दों में उलझकर मतदान करती है तो इससे उन्ही का नुक्सान है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि हम पहली बार 400 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं और हमने अपने संगठन को मजबूत किया है। जब प्रियंका गांधी से पूछा गया कि प्रदेश विधानसभा चुनाव के चार चरण संपन्न होने के बाद कांग्रेस की क्या स्थिति है तो उन्होंने कहा कि उन्होंने चुनावों के दौरान जनता के मुद्दों को उठाया है। महंगाई, बेरोजगारी, चिकित्सा और दूसरे लोक-मुद्दों को कांग्रेस ने बड़ी मुखरता से उठाया है और जनता को इन सभी मुद्दों पर ही वोट करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, हालांकि अंतिम निर्णय जनता को करना है, चुनाव के नतीजे जनता पर निर्भर हैं।

महिलाओं पर बोलते हुए प्रियंका ने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने की जरुरत है और इस लिहाज से कांग्रेस की यह सोच है कि जब तक सत्ता की बागडोर महिलाओं के हाथ में नहीं होगी, उनका एक स्तर तक सशक्त होना संभव नहीं है और इसीलिए कांग्रेस ने पार्टी में 40 फीसद महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया और इनके लिए एक अलग घोषणा पत्र बनाया।

वहीं प्रदेश में बेरोजगारी दर और रोजगार सृजन की संभावनाओं पर बोलते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि प्रदेश में 12 लाख पद खाली पड़े हुए है। प्रदेश सरकार की नीतियां युवाओं के लिए पूरी तरह से विफल रही हैं। यूपी में बेरोजगारी की समस्या को देखते हुए हमने युवाओं के लिए भी अलग से घोषणा पत्र बनाया। उन्होंने आगे कहा कि जनता को भाजपा के जाल में फंसना नहीं चाहिए। अगर प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रसारित धार्मिक-सांप्रदायिक मुद्दों में उलझकर मतदान करती है तो इससे उन्ही का नुक्सान है।

Related Articles

Back to top button