UP Election: राजनाथ सिंह बोले- हमारी कथनी और करनी में अंतर नहीं, सिस्टम में बदलाव से ही भ्रष्टाचार होगा खत्म …

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कासगंज में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बोले, जो अपनी जड़ों से कट जाता है, वो कटी पतंग सा हो जाता है। हम विकास भी करेंगे और अपनी विरासत को भी बचाएंगे। पहले गणतंत्र दिवस पर वीआईपी कल्चर था। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री जी ने देश से वीआईपी कल्चर समाप्त कर दिया। मोदी जी की सोच थी कि वीआईपी वेरी इंम्पार्टेंट परसन नहीं, ईपीआई एवरी परसन इंपार्टेंट होना चाहिए।

जब कानून व्यवस्था अच्छी होती है तो विकास भी तेजी से होता है। आज यूपी अगर विकास की धुरी बना हुआ है। तो उसके पीछे बेहतर कानून व्यवस्था है। अब गुंडों, माफियाओं को संरक्षण नहीं मिलता बल्कि उनकी अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलता है।

मैं जानना चाहता हूं कि दंगे हमेशा सपा सरकार में ही क्यों होते हैं, गुंडे, बदमाश खुलेआम घूमते फिरते रहते हैं। भाजपा की पांच साल की सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ है।

राजनाथ सिंह बोले, हमारी कथनी और करनी में अंतर नहीं, सिस्टम में बदलाव से ही भ्रष्टाचार खत्म होगा। आज गरीबों को पूरा लाभ मिल रहा। बीजेपी सरकार जो कहती है वो करती है। जो बाले वो करे, ऐसा नेता होना चाहिए। अनु. 370 को चुटकी बजाकर समाप्त किया। जनता के आशीर्वाद से 370 को खत्म किया। जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।

रक्षा मंत्री बोले, भारत का विभाजन दुर्भाग्यपूर्ण था। पाकिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न होता है। सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ किया। किसानों का 36 हजार करोड़ कर्जा माफ किया। राजनीति के केवल सरकार बनाने के लिए नहीं। राजनीति देश बनाने के लिए की जाती है।

Related Articles

Back to top button