UP Election: भारत समाचार से बोले Rakesh Tikait सावधान कब्जे में है देश, DM, SP लड़ रहे चुनाव…

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में एक महीने से कम का वक्त बचा है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है सियासत भी तेज होती जा रही है। इसी बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने भारत समाचार से बात करते हुए यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सरकार को घेरा। राकेश टिकैत बोले, 25 साल पुराना मॉडल चला रही सरकार जो फेल हो जाएगा।

टिकैत ने कहा, हिंदु, मुस्लिम, जिन्ना मॉडल नही चलेगा। अब विकास का मॉडल चलेगा। प्रदेश में स्कूल, अस्पताल और कॉलेज के विकास का मुद्दा होगा। अब जनता को सरकार से विकास के बारे में पूछना चाहिए। पांच सालो मे सड़क, बिजली, गैस सिलेंडर के दामों का क्या हुआ।

किसान आंदोलन को लेकर राकेश टिकैत बोले, तीन कृषि कानून एक बीमारी थी। जिसका हमें पूर्व अनुमान लग गया था। अब कृषि कानून नामक बीमारी का अंत हो गया है। अब यह किसी नए नाम के साथ न आए इस बात का ध्यान रखेंगे। लेकिन वादें अभी पूरे नही हुए है। अभी कई राज्यों में केस वापस नहीं लिया गया है। अजय टेनी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

राकेश टिकैत बोले, कैमरा और कलम पर बंदूक का पहरा है। आज पूरा सिस्टम फ्लॉप हो चुका है। टिकैत ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा, मतगणना में डीएम और एसपी जहां भी जाएंगे 15,000 सरकारी वोट अपने साथ लेकर जाएगें। हमने किसानों के लिए प्लेटफॉर्म तैयार किया है। अब हर पार्टी किसानों के मुद्दे को अपने ऐजेंडे में रख रही है।

Related Articles

Back to top button
Live TV