UP Election Result: यूपी चुनाव में भाजपा का खुला खाता, सुरेश राही 41000 वोटों से विजयी घोषित…

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव-2022 के लिए डाले गए वोटों की गिनती जारी है। इसी कड़ी में भाजपा ने अपना पहला खाता खोल लिया है। सीतापुर के हरगांव से BJP प्रत्याशी सुरेश राही को जीत हासिल हुई है। सुरेश राही 41000 वोटों से विजयी घोषित किए गए। भाजपा में जश्न का माहौल है।

यूपी में विधानसभा चुनाव 2022 के परिणामी रुझानों में बहुमत मिलने से BJP में जश्न की तैयारी शुरू हो गई है। सभी BJP कार्यकताओं को मुख्यालय पहुंचने के निर्देश दिए गए है। जानकारी के अनुसार,पीएम मोदी, अमित शाह भी देर शाम पहुंचेंगे BJP मुख्यालय।

भाजपा से लेकर सपा, बसपा, कांग्रेस तक के तमाम दिग्गजों की किस्मत का फैसला आज ईवीएम खुलने के बाद हो जाएगा। चुनावी परिणामों में प्रदेश की कई हाई प्रोफाइल सीटों के लिए जनादेश प्रदेश की योगी सरकार के कई बड़े कैबिनेट मंत्रियों समेत विपक्ष के भी तमाम दिग्गजों के किस्मत का फैसला करेगा।

सबसे हाई प्रोफाइल सीट की बात करें तो गोरखपुर सदर सीट से खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी मैदान में हैं तो वहीं मैनपुरी के करहल विधानसभा सीट से अखिलेश यादव बतौर विधायक प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती देने के लिए आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण मैदान में हैं तो सपा ने सुभावती शुक्ला को मैदान में उतारा है।

विधानसभा चुनाव 2022 में कौशांबी की सिराथू विधानसभा सीट से डिप्टी सीएम केशव मौर्या, लखनऊ कैंट से बृजेश पाठक, देवरिया जिले की पथरदेवा विधानसभा सीट से कैबिनेट कृषि ,मंत्री सूर्य प्रताप शाही, लखनऊ के सरोजिनी नगर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राजराजेश्वर सिंह, कन्नौज विधानसभा सीट से असीम अरुण, देवरिया सदर से शलभ मणि त्रिपाठी, इलाहबाद पश्चिम से सिद्धार्थनाथ सिंह, शाहजहांपुर विधानसभा सीट से राज्य सरकार के कैबिनेट वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, मथुरा विधानसभा सीट से ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा की सियासी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

Related Articles

Back to top button