
संतकबीर नगर मे राज सभा सांसद संजय सिंह ने आप प्रत्याशी सुबोध यादव के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ता और आम जनता का समर्थन और उत्साह देखने को मिला। आप के नारों के बीच लोगों ने जगह-जगह संजय सिंह का स्वागत किया इस दौरान संजय सिंह ने जनता से बुनियादी जरूरतों को समझने और उनको पूरा करने वाली सरकार बनाने के लिए जन-जन से झाडू निशान पर बटन दबाने की अपील की।

राज सभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपाइयों का काम है राम राम जपना पराया माल अपना। होशियार हो जाना उन्होंने कहा कि मरते दम तक भारतीय जनता पार्टी से लड़ता रहूंगा। संजय सिंह ने कहा कि कैसे लोगों को वोट दे रहे हैं, हम लोग। पत्रकारों ने मुझसे पूछा खलीलाबाद में क्या कहना है आपको तो मैने कहा कि खलीलाबाद से दो भाजपा के कैंडीडेट लड़ रहे हैं।
