UP Election: समाजवादी पार्टी ने जारी की 12 प्रत्याशियों की लिस्ट, अदिति सिंह के खिलाफ इस नेता को बनाया उम्मीदवार

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 10 फरवरी से शुरू हो जाएगा। सभी सियासी दलों ने पहले चरण की विधानसभा सीटों पर पूरी ताकत झोंक दी है। इसके साथ ही भारी मंथन के बाद प्रत्याशियों की लिस्ट भी जारी की जा रही है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने आज 12 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 10 फरवरी से शुरू हो जाएगा। सभी सियासी दलों ने पहले चरण की विधानसभा सीटों पर पूरी ताकत झोंक दी है। इसके साथ ही भारी मंथन के बाद प्रत्याशियों की लिस्ट भी जारी की जा रही है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने आज 12 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है।

सपा की नई लिस्ट में 12 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। जिनमें रायबरेली, चित्रकूट, प्रयागराज, बाराबंकी, बहराइच और श्रावस्ती की 12 विधानसभा सीटें शामिल हैं। सपा की लिस्ट में सबसे अहम रायबरेली की सदर सीट है, सपा ने अदिति सिंह के खिलाफ आरपी यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। यहां से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई अदिति सिंह चुनाव लड़ रही है। बता दें रायबरेली सदर सीट से अदिति सिंह को भाजपा ने टिकट दिया है।

सपा की ओर से जारी 12 प्रत्याशियों की लिस्ट के मुताबिक, रायबरेली से आरपी यादव सपा प्रत्याशी,चित्रकूट से अनिल पटेल, मानिकपुर से वीर सिंह पटेल,प्रतापपुर से विजमा यादव,इलाहाबाद पश्चिम से अमरनाथ मौर्य,इलाहाबाद दक्षिण से रईस चंद्र शुक्ला सपा प्रत्याशी,जैदपुर से गौरव रावत, हैदरगढ़ से राम मगन रावत, मटेरा से मो. रमजान, कैसरगंज से मसूद आलम खां,भिनगा से इंद्राणी वर्मा, श्रावस्ती से असलम राईनी को उम्मीदवार बनाया गया है।

Koo App
आज गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा नौबरार देवारा तुर्कचारा,अराजी देवारा शिवपुर,नौबरार हरखपुर,नौबरार त्रिपुरारपुर खालसा में डोर टू डोर जनसंपर्क कर लोगों से समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट की अपील की। सम्मानित जनता द्वारा मिले सम्मान, स्नेह और आशीर्वाद के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूँ। Nafees Ahmad (@nafeesahmadsp) 2 Feb 2022

बता दें, इससे पहले सपा ने 3 प्रत्याशियों की एक लिस्ट जारी की थी, जिसमें स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम भी शामिल था। सपा की इस लिस्ट में स्वामी प्रसाद मौर्य के अलावा अभिषेक मिश्रा और पल्लवी पटेल का नाम शामिल था। लखनऊ के सरोजनीनगर से सपा ने अभिषेक मिश्रा, कौशाम्बी के सिराथू से पल्लवी पटेल, स्वामी प्रसाद मौर्य को कुशीनगर के फाजिलनगर से सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

Related Articles

Back to top button