UP Election: शिवपाल यादव का बड़ा बयान- प्रसपा और सपा के लोग चाहते हैं एक साथ होकर लड़ें चुनाव…

लखनऊ. सपा संरक्षक एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव आज अपना 83वां जन्मदिन मना रहे है। इस खास मौके पर मुलायम सिंह यादव ने लखनऊ में पार्टी ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जिसमें सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भी मौजूद रहे। वहीं प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने नेता जी के जन्मदिन के मौके पर सैफई में दंगल का आयोजन किया और केट काटकर जन्मदिन की बधाई दी।

इस दौरान शिवपाल यादव ने सपा से गठबंधन पर जोर दिया। उन्होंने कहा हमारे लोग और समाजवादी लोग चाहते है कि एक होकर चुनाव लडें, और हमने यह भी कहा कि हमे 2022 में सत्ता में रहना है। अब फैसला हो जाना चाहिए अगर नही होता है तो हम एक हफ्ते के अंदर लखनऊ में बड़ा सम्मेलन करेंगे और 2022 में प्रसपा को सत्ता में रहना है। हम तो चाहते है कि एक हो जाए समाजवादी पार्टी हमारी प्राथमिकता है। आज के दिन के लिए लोग बहुत आस लगाए थे लेकिन अब जो भी हो जल्दी बात हो जाये।

शिवपाल यादव ने कहा हम चाहते है फिर से सरकार बने हम तो सरकार बनाने के लिए लगातार दो साल से कोशिश कर रहे है। हमने तो यहां तक कहा कि हमारे साथ जो जितने वाले लोग है उनका सर्वेय करवाकर गठबंधन कर लो चाहे विलय कर लो।

उन्होंने कहा जब मायावती मुख्यमंत्री थी तब कितना अत्याचार हो रहा था हम नेता विपक्ष थे हमने उनका कितना विरोध किया था तब कितना आंदोलन करना पड़ा था। हमारी पार्टी की महिलाओं और लोगो ने बहुत संघर्ष किया था। जब लाठी चलती थी तब महिलाएं आगे आ जाती थी हम लोगो के संघर्ष के कारण ही 2012 में सपा की सरकार बनी थी।

Related Articles

Back to top button
Puzzle magic: Găsiți o Doar un geniu poate rezolva această ghicitoare extrem Descoperă o eroare majoră în doar 5 secunde: un test Rebus pentru genii: găsiți Un puzzle Găsește pisica isteață printre bufnițe în Rezolvă ghicitoarea în 9 secunde: unde