UP Election: सपा ने EC को पत्र लिखकर की शिकायत, बुलंदशहर के बूथ संख्या 121 पर गड़बड़ी का लगाया आरोप…

यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के साथ ही यूपी में 7 चरणों में होने वाले चुनाव का श्री गणेश हो गया है। आज पहले चरण में पश्चिम यूपी के 11 जिलों की 58 विधानसभा पर मतदान हो रहा है। वही, सपा ने EC को पत्र लिखकर शिकायत की है। मतदान के दौरान गड़बड़ी का आरोप लगाया है। सपा ने बुलंदशहर के बूथ संख्या 121 पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है।

सपा ने आरोप लगाया है कि, ‘महिला मतदान कर्मी मतदान नहीं करने देती’ है। महिला कर्मी पर ही बटन दबाने का आरोप लगाया गया है। गाजियाबाद में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया है। मतदान को धीमा करने, लोगों को वापस भेजने का आरोप है। लोनी के बूथ संख्या 460,461,462,463 में गड़बड़ी का आरोप है। सपा ने EC से संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की है।

वहीं यूपी के आगरा जिले से बड़ी खबर सामने आयी है। बुजुर्ग ने मतदान अधिकारी पर भाजपा को दिलाने का आरोप लगाया है। वहीँ इस मामले में समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की मांग की है।

बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के साथ ही यूपी में 7 चरणों में होने वाले चुनाव का श्री गणेश हो गया है। आज पहले चरण में पश्चिम यूपी के 11 जिलों की 58 विधानसभा पर मतदान हो रहा है। आपको बता दे की 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने इन 58 विधानसभा में से 53 पर विजय पताका फहराई थी। इस बार किसान आंदोलन के बाद माहौल बदला हुआ है।

Related Articles

Back to top button