UP Election: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, अंबेडकरनगर, बस्ती, संतकबीरनगर के प्रत्याशियों के लिए मागेंगे वोट…

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अपने अंतिम दौर में है। जिसके मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी सारी ताकत जनसभा कर जनता को आकर्षित करने में झोक रही है। इसी कड़ी में आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अंबेडकरनगर,बस्ती,संतकबीरनगर का दौरा करेंगे। बता दें, 11.30 बजे अंबेडकरनगर के जलालपुर में जनसभा करेंगे।

अखिलेश यादव 12.35 बजे अंबेडकरनगर के कटेहरी में जनसभा करेंगे। 1.30 बजे टांडा के आलापुर में जनसभा करेंगे। 2.20 बजे बस्ती के हथियागढ़ पॉलिटेक्निक में सभा करेंगे। 3.20 बजे संतकबीरनगर के खलीलाबाद में जनसभा करेंगे।

इससे पहले अखिलेश यादव ने देवरिया में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा, ‘युवा, बेरोजगार,किसान सब मिलकर बीजेपी का सफाया करेंगे। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। बीजेपी के लोग झूठ बोलते है। ये काले कृषि कानून कृषि का लेकर आए थे। 7 सौ किसान शहीद हो गए है। लेकिन किसानों ने सरकार को झुका दिया।

किसान बीजेपी को माफ नहीं करेंगे। BJP वाले गर्मी निकलने की बात कह रहे है।देवरिया की जनता इनकी भाप निकाल देगी। 3 सालों से पुलिस में भर्ती नहीं निकाली है। सपा सरकार बनने पर पुलिस भर्ती निकालेंगे।

सपा अध्यक्ष बोले यूपी में सभी सीटें सपा जीतेगी। यहां मौजूद लोगों का जोश देखने लायक है। भारी बहुमत से सपा की सरकार बनेगी।देवरिया की सभी सीटें सपा जीतेगी। आपने 5 सालों तक इंतजार किया। बीएड TET के अभ्यर्थियों ने इंतजार किया है। ये यूपी की खुशहाली का चुनाव है। यूपी का भाग्य बदलने का चुनाव है। यूपी के साथ देश की सियासत बदलेगी।

Related Articles

Back to top button