UP Election: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, बलिया, गोरखपुर के प्रत्याशियों के लिए मागेंगे वोट…

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अपने अंतिम दौर में है। जिसके मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी सारी ताकत जनसभा कर जनता को आकर्षित करने में झोक रही है। इसी कड़ी में आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बलिया, गोरखपुर दौरे पर रहेंगे। बता दें, 12.15 बजे बलिया के फेफना में जनसभा करेंगे।

वही, 1 बजे बलिया के बैरिया में जनसभा करेंगे। 2 बजे नगरा के जनता इंटर कॉलेज में सभा करेंगे। 3.30 बजे गोरखपुर के माल्हनपार बाजार में सभा 4.15 बजे चौरी-चौरा के रसूलपुर नंबर 2 में सभा करेंगे।

इससे पहले अखिलेश यादव ने देवरिया में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा, ‘युवा, बेरोजगार,किसान सब मिलकर बीजेपी का सफाया करेंगे। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। बीजेपी के लोग झूठ बोलते है। ये काले कृषि कानून कृषि का लेकर आए थे। 7 सौ किसान शहीद हो गए है। लेकिन किसानों ने सरकार को झुका दिया।

किसान बीजेपी को माफ नहीं करेंगे। BJP वाले गर्मी निकलने की बात कह रहे है।देवरिया की जनता इनकी भाप निकाल देगी। 3 सालों से पुलिस में भर्ती नहीं निकाली है। सपा सरकार बनने पर पुलिस भर्ती निकालेंगे।

सपा अध्यक्ष बोले यूपी में सभी सीटें सपा जीतेगी। यहां मौजूद लोगों का जोश देखने लायक है। भारी बहुमत से सपा की सरकार बनेगी।देवरिया की सभी सीटें सपा जीतेगी। आपने 5 सालों तक इंतजार किया। बीएड TET के अभ्यर्थियों ने इंतजार किया है। ये यूपी की खुशहाली का चुनाव है। यूपी का भाग्य बदलने का चुनाव है। यूपी के साथ देश की सियासत बदलेगी।

Related Articles

Back to top button