UP Election: आज शाम 6 बजे थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, तीसरे चरण के लिए 20 फरवरी को वोटिंग,16 जिलों 59 सीटों पर चुनाव…

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। वही, दो चरणों के चुनाव भी शांतिपूर्वक संपन्न हो चुके है। बता दे, तीसरे चरण का चुनाव प्रचार आज शाम 6 बजे थमेगा। इस चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा। दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों बीजेपी और समाजवादी पार्टी के लिए यह चरण अहम है। बीजेपी ने 2017 के चुनाव में इन 59 में से 49 सीटों पर जीत दर्ज की थी। सपा-कांग्रेस गठबंधन को 9 सीट मिली थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अखिलेश यादव के चुनाव क्षेत्र करहल में जनसभा करेंगे।

आपको बता दें, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान होंगे। 20 फरवरी को तीसरे चरण को चुनाव होगा। तीसरे चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, मैनपुरी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरय्या, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा में चुनाव होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम छह बजे तक होगा। इस दौर में 2.16 करोड़ मतदाता 627 उन्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद करेंगे।

तीसरे चरण के चुनाव में सबसे अहम करहल विधानसभा सीट होगी। क्योकि इश सीट से सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव मैदान में है। वही, भाजपा से केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल चुनावी मैदान है। वहीं योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री सतीश महाना कानपुर की महराजपुर, रामनरेश अग्निहोत्री मैनपुरी के भोगांव और नीलिमा कटियार कल्याणपुर से चुनाव मैदान में हैं। अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव की हार-जीत भी इस चरण में तय होगी. वो इटावा की जसवंतनगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button