UP Election : पांचवें चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन, सभी राजनीतिक दलों ने झोकी ताकत…

यूपी विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में प्रचार के आखिरी दिन राजनैतिक दलों ने प्रचार में अपनी ताकत झोक दी है। कौशांबी के सिराथू में सपा की महिला नेताओं ने भी शक्ति प्रदर्शन किया। शक्ति प्रदर्शन से पल्लवी पटेल को जनता से काफी उम्मीदें हैं।

अखिलेश के साथ साथ अब डिंपल यादव ने भी चुनाव प्रचार में मोर्चा संभाल लिया है। कौशांबी की सिराथू सीट से सपा की गठबंधन प्रत्याशी पल्लवी पटेल के समर्थन में जनसभा की गयी है जिसमें काफी भीड़ पहुंची। पल्लवी के समर्थन में डिंपल यादव और सपा की राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने लोगों से वोट की अपील की। सिराथू से अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल चुनाव मैदान में हैं।

सपा और अपना दल कमेरावादी के बीच में गठबंधन हुआ है। सिराथू में हुई जनसभा में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता पहुंचे और पल्लवी पटेल को जिताने के लिए जनता से अपील की गयी। जया बच्चन और डिंपल यादव के पहुंचने से कार्यकर्ताओं का उत्साह काफी बढ़ गया। डिंपल और जया ने लोगों से पल्लवी पटेल को जिताने की अपील की।

सिराथू से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या भी चुनाव मैदान में हैं। केशव के खिलाफ सपा और अपना दल कमेरावादी ने पल्लवी पटेल को चुनाव मैदान में उतारा है। सिराथू में मुकाबला काफी दिलचस्प है। डिंपल और जया बच्चन के आने से सपा और अपना दल कमेरावादी के कार्यकर्ताओं का उत्साह काफी बढ़ गया है। डिंपल यादव और जया बच्चन ने सिराथू में समाजवादियों को जिताने की अपील की है। पल्लवी पटेल का कहना है कि जनता उन्हें सेवा का मौका जरूर देगी।

कौशांबी जिले में पांचवें चरण में चुनाव होना है। पल्लवी पटेल को उम्मीद है कि जया बच्चन और डिंपल यादव के आने से हवा बदलेगी। फिलहाल फैसला जनता को करना है और अब 10 मार्च को पता चलेगा सिराथू सीट किसी झोली में जाएगी।

Related Articles

Back to top button