UP Election : महिला सुरक्षा को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान, बोले- गांवों में भी बनेगा पिंक बूथ!

अनुराग ठाकुर ने वायदों की झड़ी लगाते हुए बुधवार को कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर सभी सार्वजनिक परिवहन माध्यमों में बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त यात्रा मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश में 3 महिला पुलिस बटालियन का निर्माण किया जाएगा और रानी लक्ष्मी बाई योजना के तहत छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को बड़ा बयान दिया। दरअसल, अनुराग ठाकुर ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित किया जिसमें उन्होंने कई बड़े वादे किये। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर कानून व्यवस्था को जमीनी स्तर तक बेहद मजबूत करने के लिए कई बड़े कदम उठाये जाएंगे।

उन्होंने कहा कि यूपी के गांवों में प्रभावी रूप से महिला सुरक्षा की अधिक सशक्त बनाने के लिए पिंक बूथों का निर्माण कराया जाएगा। गांवों में होने वाले संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने संकल्प पत्र के वायदों को विस्तार देते हुए अपने बयान में आगे कहा कि यूपी में भाजपा सरकार दोबारा बनने पर महिला शौचालयों का निर्माण किया जाएगा साथ ही होली और दिवाली पर प्रत्येक परिवार को 2 गैस सिलेंडर मुफ्त दिया जायेगा।

अनुराग ठाकुर ने वायदों की झड़ी लगाते हुए बुधवार को कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर सभी सार्वजनिक परिवहन माध्यमों में बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त यात्रा मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश में 3 महिला पुलिस बटालियन का निर्माण किया जाएगा और रानी लक्ष्मी बाई योजना के तहत छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी।

अनुराग ठाकुर ने महिला सुरक्षा पर बोलते हुए सपा पर भी निशाना साधा और अपने बयान में कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है और महिला सुरक्षा के प्रति भाजपा सरकार समर्पित और प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button