
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान जारी है। तीसरे चरण में यूपी के 16 जिलों की 59 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। तीसरे चरण में कई दिग्गजों की साख भी दांव पर लगी है। बता दें, 11 बजे तक कानपुर में 16.27 प्रतिशत मतदान पड़े।
वही, हमीरपुर में 11 बजे तक 24.23 प्रतिशत मतदान हुआ। हाथरस में 11 बजे तक 23.98 प्रतिशत मतदान हुआ। महोबा में 11 बजे तक 22.89 प्रतिशत मतदान हुआ। कन्नौज में 11 बजे तक 21.09 प्रतिशत मतदान हुआ। फर्रूखाबाद में 11 बजे तक 26 प्रतिशत मतदान पड़ा। झांसी में 11 बजे तक 19.11 प्रतिशत मतदान हुआ।
फिरोजाबाद में 11 बजे तक 24.67 प्रतिशत मतदान पड़ा। जालौन में 11 बजे तक 24.25 प्रतिशत मतदान हुआ। ललितपुर में 11 बजे तक 26 प्रतिशत मतदान हुआ। एटा में 11 बजे तक 24.30 प्रतिशत मतदान हुआ। मैनपुरी में 11 बजे तक 24.45 प्रतिशत मतदान हुआ।
तीसरे चरण के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरु हो गया है। यूपी के 16 जिलों की 59 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। यूपी के 16 जिले जिसमें हाथरस,फिरोजाबाद,एटा,कासगंज,मैनपुरी,फर्रूखाबाद,कन्नौज, इटावा,औरैया,कानपुर देहात,कानपुर नगर,जालौन,झांसी,ललितपुर,हमीरपुर,महोबा जनपद में आज वोटिंग होगी।