
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान जारी है। तीसरे चरण में यूपी के 16 जिलों की 59 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। तीसरे चरण में कई दिग्गजों की साख भी दांव पर लगी है। बता दें, कन्नौज में 5 बजे तक 60.28 प्रतिशत मतदान पड़ा।
वही, एटा में 5 बजे तक 63.58% प्रतिशत मतदान पड़ा। झांसी में 5 बजे तक 57.71 प्रतिशत मतदान पड़ा। जालौन में 5 बजे तक 53.84 प्रतिशत मतदान हुआ। फर्रूखाबाद में 5 बजे तक 60.34% मतदान हुआ। हमीरपुर में 5 बजे तक 58.05% मतदान पड़ा। महोबा में 5 बजे तक 61.43% मतदान हुआ। कासगंज में 5 बजे तक 59.18प्रतिशत मतदान हुआ।
फिरोजाबाद में 5 बजे तक 57.35% मतदान पड़ा। कानपुर नगर में 5 बजे तक 53.42% मतदान हुआ। कानपुर देहात में 5 बजे तक 59.11% मतदान हुआ। मैनपुरी में 5 बजे तक 60.82 प्रतिशत मतदान पड़ा। औरैया में 5 बजे तक 58.67 प्रतिशत मतदान हुआ। ललितपुर में 5 बजे तक 67.50 % मतदान हुआ। हाथरस में 5 बजे तक 58.95 प्रतिशत मतदान हुआ। इटावा में 5 बजे तक 58.33 प्रतिशत मतदान हुआ।
तीसरे चरण के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरु हो गया है। यूपी के 16 जिलों की 59 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। यूपी के 16 जिले जिसमें हाथरस,फिरोजाबाद,एटा,कासगंज,मैनपुरी,फर्रूखाबाद,कन्नौज, इटावा,औरैया,कानपुर देहात,कानपुर नगर,जालौन,झांसी,ललितपुर,हमीरपुर,महोबा जनपद में आज वोटिंग होगी।