UP Elections: पीएम मोदी की वर्चुअल रैली आज, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के 52 विधानसभा इलाकों को करेंगे संबोधित…

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। वही, विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरे दमखम से तैयारी में लगी है। इसी कड़ी में आज दिल्ली से पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअल रैली कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। स्थानीय स्तर पर तीन जगहों पर प्रधानमंत्री के संबोधन का प्रसारण किया जाएगा। इसमें भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

पीएम मोदी वर्चुअल रैली के माध्यम से आज सुबह प्रदेश की सभी 52 विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की 52 विधानसभा है। वर्चुअल रैली के जरिए पीएम को 52 लाख लोग सुनेंगे। जिला दफ्तरों में भी पीएम के भाषणों को सुनवाया जाएगा।

बता दें मंगलवार को भाजपा ने लखनऊ से अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। BJP ने 17 प्रत्याशियों की नई सूची जारी की है। इस सूची में कई चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं। राज्य मंत्री स्वाति सिंह का पत्ता कट गया और न ही अपर्णा यादव को टिकट मिला।

Related Articles

Back to top button
Live TV