UP Eletion 2022: यूपी में कांग्रेस को मिलेंगी कितनी सीटें? सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया बड़ा दावा…

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए सपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ताबड़तोड़ रैलियां और विजय रथ यात्रा चल रही है। इसी कड़ी में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव शुक्रवार को बुंदेलखंड के झांसी में विजय रथ यात्रा निकाली। इस दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कांग्रेस को यूपी में कितनी सीटें मिलेंगी को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कांग्रेस की जो हालत है, जनता उनको नकार देगी। यूपी में कांग्रेस को जीरो (शून्य) सीटें मिलेंगी।

शुक्रवार को झांसी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे कांग्रेस पार्टी का रोल नहीं पता है। जनता उन्हें नकार देगी, हो सकता है उनकी गिनती शून्य हो जाए। अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी का नाम लेकर यूपी चुनाव को बंगाल से जोड़ा। अखिलेश ने कहा कि जैसे ममता बनर्जी ने बंगाल से बीजेपी का सफाया किया। वैसे ही सपा बीजेपी की यूपी से सफाया करेगी।

बता दें, इससे पहले कांग्रेस महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने मुरादाबाद में एक रैली में अखिलेश यादव की कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने कहा था सीएए-एनआरसी के वक्त वह कहां थे। प्रियंका ने कहा था कि यूपी में सिर्फ कांग्रेस ने लोगों के मुद्दों के लिए लड़ा है, सपा शासन में गुंडागर्दी और बसपा शासन में की गई लूट को भुलाया नहीं जा सकता। बता दें, यूपी चुनाव की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी इस बार छोटे दलों के साथ मिलकर मैदान में उतरने का फैसला किया है। जयंत चौधरी की रालोद, ओमप्रकाश राजभर की सुभासपा, अपना दल कृष्णा पटेल गुट समेत कई दलों से गठबंधन की बात फाइनल भी हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button