UP: अमेठी में लगेगी AK-203 राइफल बनाने की फैक्ट्री, मोदी सरकार ने दी मंजूरी…

अमेठी. उत्तर प्रदेश के अमेठी में एके-203 राइफल का उत्पादन होगा। केन्द्र की मोदी सरकार ने रूस के साथ संयुक्त प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी। जिसके बाद अब भारत तथा रूस के संयुक्त प्रोजेक्ट के जरिए अमेठी में पांच लाख राइफल का निर्माण होगा। इसके साथ ही यूपी में डिफेंस कारिडोर के 6 नोड की शुरुआत होने के साथ ही प्रदेश भारत का रक्षा विनिर्माण केन्द्र बनता जा रहा है।

रूस के साथ साझा प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने के बाद अमेठी में जिन एके-203 राइफल का निर्माण होगा, वो पीएसी तथा पुलिस बल में करीब तीन दशक पहले शामिल इंसास राइफल का स्थान लेंगी। यह राइफल किसी भी प्रकार की काउंटर इंसर्जेंसी या काउंटर टेररिज्म ऑपरेशन में भारतीय सेना की परिचालन प्रभावशीलता को बढ़ाएंगे। अमेठी के इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड (IRRPL) के संयुक्त उद्यम का अहम प्रोजेक्ट है। और इसे और गति दी जा रही है।

मेक इन इंडिया के तहत अमेठी की इस परियोजना की शुरुआत होते ही अन्य रक्षा उद्योगों को कच्चे माल और घटकों की आपूर्ति के लिए व्यावसायिक अवसर प्रदान करेगी, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। यह परियोजना उत्तर प्रदेश को भारत के बढ़ते रक्षा निर्माण कौशल में एक प्रमुख योगदानकर्ता बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Back to top button