UP Film City : 1 हजार एकड़ में बसेगी यूपी की फिल्म सिटी, 23 नवंबर से शुरू होगी ऑनलाइल बिडिंग

ग्रेटर नोएड़ा : यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र में स्थित फिल्म सिटी पर एक अहम फैसला लिया गया है। यमुना अथॉरिटी के सीईओ ने बताया कि सेक्टर 21 में 1000 एकड़ में बसी फिल्म सिटी की ऑनलाइन बिडिंग 23 नवंबर से शुरू होगी। सोमवार से बिडिंग डॉक्युमेंट्स खरीदे जा सकेंगे और ऑनलाइन बिडिंग शुरू हो जाएगी।

इसके साथ ही उन्होंने बताया फिल्म सिटी 3 चरणों में बनकर तैयार होगी। पहला चरण 2022 से 2024 के बीच, दूसरा चरण 2025 से 27 के बीच और तीसरा चरण 2028 से 29 के बीच पूरा किया जाएगा। आपको बता दे कि फिल्म सिटी की कुल लागत 10,000 करोड़ रुपये आंकी गई है। 

वहीं इससे सीधे तौर पर करीब 50 हजार नौकरियां सृजित होंगी। फिल्म सिटी कुल 740 एकड़ में स्थित होगी। 40 एकड़ में फिल्म संस्थान के अलावा 120 एकड़ में मनोरंजन पार्क और 100 एकड़ में व्यावसायिक गतिविधियां होंगी। वहीं बिडिंग में भाग लेने के लिए दो महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना होगा।  पहली बोली लगाने वाले का फिल्म निर्माण से जुड़ा होना आवश्यक है।  दूसरी बोली लगाने वाले की कुल संपत्ति 2.5 हजार करोड़ रुपये होनी चाहिए। बिडिंग रकम ज्यादा होने के कारण, संघ भी भाग ले सकेंगे अर्थात अधिकतम 6 लोगों का समूह भाग ले सकता है।

Related Articles

Back to top button