UP: DGP मुख्यालय का घेराव करने वाले सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर FIR, इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के संचालक मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में यूपी पुलिस मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने वाले सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज की गई है। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

लखनऊ. समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के संचालक मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में यूपी पुलिस मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने वाले सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज की गई है। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल, सपा मीडिया सेल के एडमिन की गिरफ्तारी के विरोध में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यूपी पुलिस मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया था।

डीजीपी मुख्यालय का घेराव करने वाले सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर बिना इजाजत धरना प्रदर्शन करने पर धारा 144 तोड़ने और अन्य धाराओं में FIR दर्ज हुई है। दरअसल, सपा मीडिया सेल के संचालक मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यूपी पुलिस मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया था। वहीं सपा एडमिन की गिरफ्तारी के विरोध में सपा के मुखिया अखिलेश यादव खुद डीजीपी मुख्यालय पहुंचे थे।

बता दें, समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया संचालक मनीष जगन अग्रवाल को रविवार को लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में मनीष जगन के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में 3 मुकदमे दर्ज हैं। मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तार के बाद यह विवाद खाफी बढ़ गया है। ट्विटर की लड़ाई अब जमीन पर उतर आई है। सपा और भाजपा में तकरार काफी बढ़ गई है।

Related Articles

Back to top button