UP: पूर्व मंत्री Mahendra Singh को बीजेपी में बड़ी जिम्मेदारी, Tripura का चुनाव प्रभारी बनाया गया…

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जेपी नड्डा ने पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह को त्रिपुरा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जेपी नड्डा ने पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह को त्रिपुरा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही भाजपा ने राज्यसभा सांसद समीर उरांव को सह-प्रभारी नियुक्त किया है। बता दें, अगले साल मार्च तक त्रिपुरा में विधानसभा के चुनाव होने हैं।

रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किया है। यूपी के पूर्व मंत्री एवं एमएलसी महेंद्र सिंह को चुनाव प्रभारी बनाया है तो वहीं राज्यसभा सांसद समीर उरांव को सह-प्रभारी नियुक्त किया है। महेंद्र सिंह इससे पहले असम के भी प्रभारी रह चुके हैं।

बता दें, अगले साल मार्च तक त्रिपुरा में विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा ने अभी से तैयारी शुरु कर दी है। 2018 के विधानसभा चुनाव में त्रिपुरा की 60 सीटों में से भाजपा ने 36 सीटें जीतकर सरकार में है।

Related Articles

Back to top button