
बिजनौर. बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी आज बिजनौर दौरे पर थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार नकवी ने विश्व प्रसिद्ध दरगाह में चादर चढा़कर दुआ मांगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री का दरगाह कमेटी के कार्यकर्ताओ ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान मुख्तार नकवी ने मोदी सरकार की जमकर तारीफ की।
मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश को विकास की ओर ले जा रहे हैं। यही वजह है कि वह दिन प्रतिदिन लोकप्रिय होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो चहरे जिसमें धर्मपाल सिंह को बीजेपी संगठन मंत्री व भूपेंद्र चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है इनकी अगुवाई में बीजेपी पार्टी 2024 में जीत का परचम लहराएगी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी जी कोई पानी का बुलबुला नहीं बल्कि तपस्या का सिला है। परिश्रम के परिणाम को और तपस्या की ताकत को देश के विकास और सशक्तिकरण क परिणाम बनाया है। विश्व प्रसिद्ध दरगाह को उन्होंने कहा कि अभी बहुत विकास होना है।