
कहते हैं कि अगर आपने रिश्ते को निभाने की कसम खा ली है तो आप एक दूसरे से कितने भी दूर रहते हो वो दूरी आपको बहुत ही कम नजर आने लगती है….
ऐसी ही एक खबर के बारे में हम आपको बताने जा रहे है….जहां पर उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक विदेशी बारात आई है…
जानकारी के लिए बता दें कि फिरोजाबाद में सात समंदर पार से आए जर्मन दूल्हे ने भारतीय रीति रिवाजों से रचाई शादी है…
विदेशी दूल्हा गुस्ताव ने भारतीय युवती खुशी के साथ सात फेरे लिए है. शेरवानी पहनकर मेहंदी लगाए नजर आया दूल्हा विदेशी मेहमान भारतीय संस्कृति और परंपराओं में दिखे.
खैर अब ये अंतरराष्ट्रीय विवाह जिले भर में चर्चा का विषय बना है….









