UP: पति ने पीट-पीट कर की पत्नी की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम…

चित्रकूट में शराब के नशे में एक बेरहम पति ने अपनी ही पत्नी की जमकर पिटाई कर दी है। जिससे पत्नी की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गयी। वही पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच में जुटी है। मामला सीतापुर चौकी क्षेत्र के बरमपुर गाँव का है।

आपको बता दें कि सीतापुर चौकी क्षेत्र के बरमपुर गाँव में देव कुमार नाम का व्यक्ति शराब पीकर अपने घर पहुँचा था। जहा उसकी पत्नी फुल कुमारी ने अपने पति से रोज शराब पीकर घर आने की बात पर बिगड़ने लगी तो दोनों की आपस में कहासुनी होने लगी जिससे पति गुस्से में आकर लाठी-डंडों से पत्नी को बुरी तरह पीट दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी है।

जब इसकी जानकारी देव कुमार के बड़े भाई महेंद्र को हुई तो वह घर आकर तुरंत उसे लहूलुहान अवस्था में एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जँहा डॉक्टरों ने उसकी हालत देखर उसे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया जो रास्ते मे ही फूलकुमारी ने दम तोड़ दिया है जिससे इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

वही सूचना के बाद मौके पर पहुँची सीतापुर चौकी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले कि तफ्तीश में जुट गई है। वही घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया है। मृतका के परिजन शिवकुमार का कहना है कि पूर्व से ही उसका पति शराब के नशे में अक्सर मारपीट करता था।

जिसका मुकदमा भी उन्होंने लिखाया था। लेकिन कुछ दिनों बाद समझौता होने के बाद उनकी बहन फूलकुमारी को उसका पति घर ले गया था। जो फिर से शराब के नशे में उसके साथ अक्सर मारपीट करता था। जो इस बार उसे पीट पीट कर उसकी हत्या कर दी है। वही इस मामले में पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और मामले कि तफ्तीश कर आरोपी पति की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button