UP IAS Transfer: यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, 3 IAS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल जारी है। यूपी की कानून व्यवस्था को सुचारु और सुदृढ़ बनाये रखने के लिए योगी सरकार ने शुक्रवार को 3 आईएएस अफसरों के तबादले किये हैं।

डेस्क: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल जारी है। यूपी की कानून व्यवस्था को सुचारु और सुदृढ़ बनाये रखने के लिए योगी सरकार ने शुक्रवार को 3 आईएएस अफसरों के तबादले किये हैं। इन तबादलों के पीछे सरकार की मंशा है की सरकारी काम काज को और तेज़ी से किया जा सके।

ट्रांसफर लिस्ट के मुताबिक, समाज कल्याण निदेशक राकेश कुमार हटाए गए हैं। राकेश कुमार विशेष सचिव राजस्व बनाए गए। खेमपाल सिंह को विशेष सचिव परिवहन की जिम्मेदारी मिली है। रामनारायण यादव को विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन बनाया गया है।

यूपी में 3 IAS अफसरों के तबादले

  • राकेश कुमार विशेष सचिव राजस्व बनाए गए
  • खेमपाल सिंह विशेष सचिव परिवहन बने
  • रामनारायण यादव विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन

Related Articles

Back to top button
Live TV