
मुख्यमंत्री योगी ने बदायूं में कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। सीएम ने 1,328 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास किया। सीएम ने लाभार्थियों को चेक/स्वीकृति-पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री के जनसभा स्थल पर पहुचते ही पूरा पंंडाल भारत माता की जय और योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारों से गूंजायमान हो उठा। मुख्यमंत्री का कमिश्नर आर रमेश कुमार और एडीजी अविनाश चंद ने प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।
बदायूं में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को किया संबोधित बोले, अयोध्या का दीपोत्सव पूरी दुनिया ने देखा। अपने पर्व को इवेंट की तरह मनाएं। राम मंदिर पर लोग प्रश्न खड़ा करते थे। सीएम बोले, युवाओं को रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं। सरकार गांव-गांव बिजली पहुंचा रही है पहले सरकारों का एजेंडा विकास था ही नहीं।
यूपी 2022 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, इन दिनो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर है। जहां वे अलग अलग जिलों में जाकर जनता को संबोधित कर रहे है। और 2022 के चुनाव के लिए भाजपा की शाख मजबूत करने में लगे हुए है।