UP: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सीएम योगी, बोले- देश नए भारत की ओर अग्रसर है…

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अभी से तैयारी करनी शुरू कर दी है और इसी सिलसले में आज यानी 29 मई को यूपी BJP की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय मिली। सभी के परिश्रम से ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई है। बीजेपी ने कई अंधविश्वास तोड़े है।

सीएम योगी ने कहा, पीएम के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण किया है। ‘पीएम मोदी ने 8 साल का कार्यकाल पूरा किया’। देश नए भारत की ओर अग्रसर है। सरकार-संगठन ने मिलकर 5 साल काम किया। अथक परिश्रम के चलते दोबारा सरकार में आए। हर गरीब को योजनाओं के साथ जोड़ा गया। आज देश की योजनाओं में UP अग्रणी राज्य है। बीजेपी ने सभी मिथकों को तोड़ा है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, बीजेपी सरकार मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। जनता ने बीजेपी सरकार पर भरोसा जताया। कोरोना प्रबंधन की हर तरफ तारीफ हुई। ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना साकार हो रही’। स्वच्छता अभियान से कई बीमारियों को हराया। इंसेफ्लाइटिस जैसी बीमारी पर काबू पाया गया।‘इंसेफ्लाइटिस बीमारी मासूमों को निगल जाती थी’। प्रभारी कार्ययोजना से 95% मौतों को रोका गया।

उन्होने कहा, 47 लाख गरीबों को आवास उपलब्ध कराया गया। 37 वर्षों बाद यूपी में सरकार रिपीट हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं का इसके लिए अभिनंदन। पहली बार विधान परिषद में पूर्ण बहुमत है। दोनों सदनों में भाजपा को पूर्ण बहुमत है। ‘ऐसा पहली बार है जब दोनों सदनों में भाजपा को पूर्ण बहुमत’ है। 130 संकल्पों के साथ बीजेपी चुनाव में उतरी थी।

97 संकल्प पूरे करने लिए पहले ही बजट में व्यवस्था है। हर नौजवान को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ेंगे। ‘स्वच्छ भारत अभियान से आज गांव की तस्वीर बदल रही’। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में यूपी आज दूसरे नंबर पर है। आज उत्तर प्रदेश दंगामुक्त प्रदेश है। आज हर त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होते हैं। आज सड़कों पर नमाज नहीं होती है। आज धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर उतारे गए। आज यूपी की एक अलग पहचान बन चुकी है।

Related Articles

Back to top button
Live TV