UP : पूर्व IPS राम नारायण सिंह के घर IT की छापेमारी, घर के बेसमेंट में बना रखा है प्राइवेट लॉकर…

नोएडा में पूर्व IPS अफसर राम नारायण सिंह के घर पर इनकम टैक्स ने छापेमारी की। नोएडा के सेक्टर-50 में पूर्व आईपीएस का घर है। बेसमेंट में बने लॉकर में ब्लैक मनी मिलने की सूचना है। घर में इनकम टैक्स ऑफिसर छानबीन कर रहे हैं। पूर्व आईपीएस के घर के बेसमेंट में बने लॉकर में नगदी होने की सूचना है।

जानकारी के अनुसार, IPS अफसर ने अपने घर में बने बेसमेंट में प्राइवेट लॉकर बना रखा है। जिसके बाद IT ने पूर्व IPS के आवास पर छापेमारी शुरु की। आयकर विभाग ने पूर्व आईपीएस अफसर राम नारायण सिंह के नोएडा और गाजियाबाद के दो ठिकानों पर छापेमारी की है। यह एक सर्वे है। लॉकर में रखी नकदी का मिलान कागजों से कराया गया है। पूर्व आईपीएस का निजी तौर पर प्राइवेट लॉकर देने का काम बताया जा रहा है। मकान के बेसमेंट में लॉकर बने हुए हैं। आयकर विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 12 घंटे से ज्यादा वक्त तक आयकर विभाग का सर्वे चला है।

भारत समाचार की टीम लॉकरों तक पहुंची। IT के अफसर सोते मिले सामने दिखा लॉकर। ब्यूरो क्रेसी में बड़े अफसर गंदे धंदे से जुड़े हैं। RBI को दरकिनार कर चला रहे खुद का बैंक। सेक्टर 50 में चल रही है पूर्व IPS के घर छापेमारी।

Related Articles

Back to top button
Live TV