यूपी : संदिग्ध परिस्थितियों में नौवीं की छात्रा की मौत, परिजनों ने लगाया रेप के बाद हत्या करने का आरोप

उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद में एक नौवीं क्लास की छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सहेली के घर पर गोली लगा हुआ पड़ा मिला है। गोली की घटना के बाद पुलिस ने मौके से लाइसेंसी रायफल बरामद कर ली है। सहेली और उसके परिजन अपने घर से लापता बने हुए हैं। घटना स्थल पर पहुंचे मृतक छात्रा के चचेरे भाई ने रेप के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्यो और फिंगर प्रिंट लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना कासगंज कोतवाली क्षेत्र के कोट मोहल्ल की बताई जा रही घटना की शिकार15 वर्षीय छात्रा शहर के दुर्गा कालोनी निवासी थी। जोकि कक्षा नौ की छात्रा थी और वह जीजीआईसी बालिका इंटर काँलेज में अध्यनरत है। कॉलेज से पढ़ने के बाद आज छात्रा अपनी सहेली परी और इकरा नाम की छात्रा के साथ परी के घर पहुंच गई। जहां क्या पता था रिया को आज उसकी जिंदगी का आखिरी दिन होगा। हुआ यहीं रिया का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ मिला और चहेरे पर नाखून के निशान थे। जिससे साफ होता है कहीं न कहीं रिया के साथ छेडखानी या दुष्कर्म या फिर रेप का प्रयास किया गया हो।

हालांकि मृतक रिया के चचेरे भाई लोकेश के मुताबिक कुछ लोगों पर रेप के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के भाई ने बताया कि मेरी बहन को सुबह इकरा नाम की लड़की ट्यूशन चलने की कह कर लेकर आई थी। अब हमें जानकारी मिली है कि उसका मर्डर हो गया है। मेरी बहन की रेप के बाद हत्या की गई है।

वहीं इस पूरे मामले पर कासगंज एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया पुलिस को एक सूचना प्राप्त हुई थी कि कोर्ट मोहल्ला में एक 15 वर्षीय लडकी का शव गोली लगा हुआ पड़ा है। घटना के तुरंत बाद डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट की टीम को मौके पर भेजा गया। इसके साथ ही एसओजी और सर्विलांस की कई टीमें घटना के खुलासे के लिए लगा दी गई है। जैसे ही तहरीर प्राप्त होगी तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी और जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
Live TV