
लखनऊ- प्रदेश में बी-पैक्स सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया है. बता दें कि सीएम योगी ने अभियान का शुभारंभ किया है.इस खास कार्यक्रम को सीएम योगी ने संबोधित भी किया.
अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि सहकारिता हमारी परंपरा का हिस्सा है. समाज अब आगे बढ़ रहा है.गांव में बी-पैक्स, इकॉनॉमी की पावरपैक है.यूपी समृद्धि खेती के लिए जाना जाता है. हमारा समाज सहभागिता करता है.ये सहकारिता का आदर्श उदाहरण है.
आगे सीएम योगी ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी जी ने सहकारिता को बढ़ावा दिया है.सहकारिता पर अलग मंत्रालय बना है.यूपी के पास सबसे अच्छा संसाधन मौजूद है. किसानों के लिए सरकार काम कर रही है.यूपी समृद्धि खेती के लिए जाना जाता है.
बता दें कि 1 से 30 सितंबर तक अभियान चलेगा.ऑनलाइन पोर्टल और टोल फ्री नंबर जारी है.किसानों के लिए सरकार काम कर रही है.अर्थव्यवस्था में 16-17 फीसदी कृषि का योगदान है. हमारा समाज अपनी जिम्मेदारी समझता है.धार्मिक कार्यक्रमों में सभी लोग शामिल हो जाते हैं. वन डिस्ट्रिक्ट वन सहकारी बैंक का लक्ष्य है. बैंक खुले और आगे बढ़ें. इसके अलावा ओडीओपी योजना सफल रही है.









