
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बहुत बड़ा सड़क हादसा हो गया है। टैंकर और बस की टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लिया।
पूरी मामला शाहजहांपुर अल्लाहगंज क्षेत्र के फर्रुखाबाद मार्ग का है। घने कोहरे के चलते टैंकर और बस में टक्कर हो गई। टक्कर में 12 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकी 5 लोग गंभीर घायल हैं। मरने वालों में 8 पुरुष 3 महिलाएं 1 बच्चा शामिल है। मरने वालों में थाना मदनापुर के दमगुढा गांव के एक ही परिवार के कई लोग शामिल हैं।
सीएम योगी ने सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अफसरों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।









