UP: डर गई मेरठ पुलिस , मंत्री के भतीजे को गिरफ्तार करने वाले SSI का हुआ तबादला !

उत्तर प्रदेश सरकार की पुलिस जलशक्ति मंत्री के भतीजे को गिरफ्तार करने के बाद डरी हुई नजर आ रही हैं। मेरठ पुलिस ने मंत्री के भतीजे को...

उत्तर प्रदेश सरकार की पुलिस जलशक्ति मंत्री के भतीजे को गिरफ्तार करने के बाद डरी हुई नजर आ रही हैं। मेरठ पुलिस ने मंत्री के भतीजे को गिरफ्तार करने वाले SSI का तबादला कर दिया हैं। बताया जा रहा हैं कि अवैध खनन के केस में भी भतीजे का नाम नहीं, बल्कि पुलिस कर्मचारियों के साथ बदसलूकी के आरोप में उसे गिरफ्तार किया जा रहा हैं।

दरअसल जलशक्ति मंत्री दिनेश खटीक के चचेरे भाई के बेटे इशु उर्फ इशांत को मेरठ के मवाना थाने में पुलिस अफसरों के साथ बदसलूकी, गाली-गलौज और अभद्रता के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

अवैध खनन करते पकड़े गये ट्रैक्टर और जेसीबी मशीन को छुड़वाने के लिए इशु खटीक ने थाने में अफसरों के ऊपर दबाब बनाने की कोशिश की और जब बात नही मानी गयी तो मंत्री के भतीजे ने थानेदार और एसएसआई को मां-बहन की गालियां दी। पुलिस के सब्र का बांध टूटा तो आरोपी को थाने में ही दबोच लिया गया।

पुलिस ने मंत्री के भतीजे के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज के अलावा सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि मंत्री का भतीजा ही मिट्टी का अवैध खनन करवा रहा था। पुलिस ने छापा मारकर खनन में इस्तेमाल वाहन बरामद कर लिये थे।

Related Articles

Back to top button