
Lucknow: उत्तर प्रदेश में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की गई है, जिसमें 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। अब प्रदेश में कुल 12.55 करोड़ मतदाता हैं, जबकि पहले यह संख्या 15.44 करोड़ थी। इस दौरान 18.70% नामों को हटा दिया गया है।
आपको बता दें, उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अवधि 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। वहीं, 6 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक नोटिस अवधि के दौरान प्राप्त सभी दावों और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े सभी गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) प्राप्त कर लिए गए हैं और उनका डिजिटलीकरण पूरा कर लिया गया है। अब, संशोधित समय-सारिणी के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की जाएगी, जिसके बाद नागरिकों को एक महीने का समय मिलेगा। इस दौरान वे नाम जोड़ने, संशोधन कराने या आपत्ति दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे।
बता दें, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 2.89 करोड़ नाम काटे गए, जिससे वोटरों की संख्या अब 12.55 करोड़ हो गई। SIR प्रक्रिया में 44.23 लाख मतदाता मृत पाए गए, 2.17 करोड़ शिफ्टेड और 25.47 लाख डुप्लीकेट नाम थे। एक महीने तक मतदाता दावे और आपत्तियां कर सकते हैं। फाइनल वोटर लिस्ट 6 मार्च को जारी होगी।
जिलों में नाम कटने वालों की संख्या
1.लखनऊ: 12,00,138 नाम कटे।
2.प्रयागराज: 11,56,306 नाम कटे।
3.कानपुर नगर: 9,02,150 नाम कटे।
4.आगरा: 8,36,943 नाम कटे।
5.गाजियाबाद: 8,18,139 नाम कटे।
6.बरेली: 7,14,753 नाम कटे।
7.मेरठ: 6,65,637 नाम कटे।
8.शाहजहांपुर: 5,03,922 नाम कटे।
9.गौतमबुद्धनगर: 4,47,472 नाम कटे।
10.बलरामपुर: 4,11,201 नाम कटे।
बता दें, यह ड्राफ्ट वोटर लिस्ट है, जिसमें मतदाता 1 महीने तक दावे और आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। अंतिम लिस्ट 6 मार्च को जारी होगी। निर्वाचन आयोग ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे ड्राफ्ट सूची में अपना नाम जरूर जांचें। किसी भी त्रुटि या नाम छूटने की स्थिति में निर्धारित समयसीमा के भीतर दावे या आपत्ति दर्ज कराएं।









