UP-Nepal सीमा पर सख्त एक्शन… 48 घंटे में 250+ अवैध मदरसे व धार्मिक स्थल ध्वस्त!

UP-Nepal सीमा पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन: बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, पीलीभीत व महाराजगंज जिलों में अवैध कब्जों व संदिग्ध मदरसों पर बुलडोजर चला। 48 घंटे में 250+ निर्माण ध्वस्त, सुरक्षा एजेंसियों की मुहिम जारी। पढ़ें पूरी खबर।

उत्तर प्रदेश के नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध कब्जों और निर्माणों के खिलाफ तीव्र अभियान जारी है। यह कार्रवाई विशेष रूप से बहराइच, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, पीलीभीत और महाराजगंज जैसे जिलों में चल रही है, जहां अवैध धार्मिक संस्थानों, मदरसों और अन्य कब्जों को निशाना बनाया जा रहा है।

क्या हो रहा है…..

  • बलरामपुर में 20 मदरसे चिन्हित किए गए, और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
  • बहराइच में 143 अवैध कब्जे हटाए गए, साथ ही 6 मदरसे सील किए गए।
  • सिद्धार्थनगर में अवैध धार्मिक स्थलों और 17 मदरसों पर कार्रवाई की गई।
  • श्रावस्ती में 53 मदरसे सील किए गए, और 151 अन्य पर बेदखली की कार्रवाई की गई। एक अवैध धार्मिक स्थल को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।
  • पीलीभीत में 7 अवैध मदरसे और 77 अवैध धार्मिक स्थल पाए गए, जिन पर सख्त कार्रवाई की गई।
  • महाराजगंज में सीमा से सटे इलाकों में 34 अवैध मदरसे और धार्मिक स्थल मिले, जिनमें से दो को ध्वस्त कर दिया गया और बाकी पर कार्रवाई जारी है।

यह अभियान न केवल अवैध कब्जों को हटाने के लिए है, बल्कि धार्मिक स्थलों और मदरसों की वैधता की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई नेपाल सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए बेहद जरूरी है।

इस अभियान को लेकर स्थानीय लोगों में मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है, लेकिन प्रशासन का कहना है कि यह कदम कानून और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

Related Articles

Back to top button