UP NEWS: दबिश से लौट रहे पुलिसकर्मियों के साथ हादसा, रामगढ़ताल थाने के दारोगा की मौत…5 घायल

घायल पुलिसकर्मियों BRD मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया और रामगढ़ताल थाने के दारोगा संतोष कुमार की मौत हो गई.

महराजगंज- उत्तर प्रदेश के महराजगंज से बड़ी खबर सामने आ रही है…जहां पर दबिश से लौट रहे पुलिसकर्मियों के साथ में बड़ा हादसा हो गया है.

जानकारी के अनुसार, सड़क हादसे में एक दारोगा की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हो गए.

कहा जा रहा है कि गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो गाड़ी पेड़ से टकरा गई. कुशीनगर में दबिश देकर पुलिस वापस जा रही थी तभी हादसा हो गया….

घायल पुलिसकर्मियों BRD मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया और रामगढ़ताल थाने के दारोगा संतोष कुमार की मौत हो गई.

स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है..श्यामदेउरवा थाना के कतरारी चौकी की घटना है.

Related Articles

Back to top button